![]()
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने के सामने रविवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और बवाल हुआ है। जहां गणपति विसर्जन के लिए जा रहे दो पक्षों में डीजे पर डांस को लेकर पहले कहासुनी हुई। उसके बाद मारपीट हुई। जहां देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे।
दोनों पक्ष गणपति विसर्जन यात्रा में शामिल थे। जहां आगे आगे डीजे चल रहा था, डीजे पर डांस को लेकर ही विवाद विवाद शुरू हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। इसके बाद 200 मीटर तक सड़क पर अराजकता का माहौल रहा। जिसके बाद फिर कुछ दूरी पर जाकर मारपीट हुई। डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला झगड़े में बदल गया और थाने के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और भीड़ को तितर-बितर किया। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की शनि के पास श्याम पार्क स्थित शहीद प्यारे लाल शर्मा कॉलोनी के कुछ लोग डीजे देखने पहुंचे थे। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिसमें दो लोग को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया है। 2 युवकों को हिरासत में लिया विवाद बढ़ने के बाद लोग थाने के सामने पहुंच गए, जहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को शांत कराया। मारपीट में घायल तीन लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, जिनके शरीर पर हल्की चोटें बताई गई हैं। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि पुलिस पूरे मामले में वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई कर रही है।
Source link
गाजियाबाद में साहिबाबाद थाने के गेट पर मारपीट:गणपति विसर्जन यात्रा में डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद, 2 हिरासत में लिए