![]()
बाराबंकी में रविवार शाम करीब 4 बजे बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने दो बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। तीसरा बच्चा अभी लापता है। पुलिस और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के बैना गांव का है। फैक्ट्री निर्माण के लिए मिट्टी निकालने के दौरान गहरा गड्ढा खोदा गया था। बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था। रविवार शाम तीनों बच्चे कुछ अन्य बच्चों के साथ यहां नहाने पहुंचे थे।नहाते समय देवा (13), सुमित (10) और दिव्यांश (15) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देखकर साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव की कोशिश शुरू की। ग्रामीणों ने देवा और सुमित को पानी से बाहर निकाला। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंधेरा होने के बाद रोशनी में तलाश जारी दिव्यांश का काफी देर तक कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर कुर्सी पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के बाद पुलिस ने रोशनी का इंतजाम कराया और गड्ढे में तलाश शुरू कराई। पुलिस और गांव के लोग दिव्यांश की तलाश में जुटे हुए हैं।
Source link
बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे 3 बच्चे:2 की मौत, तीसरा लापता; अंधेरे में भी तलाश जारी