![]()
गोरखपुर के गोला में सरयू अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अलख सिंह सैंथवार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम बचन तिवारी की स्मृति में मदरिया मंदिर परिसर में 8 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 202 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवनंद कुमार द्वितीय और सत्यम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में पूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। मधुबाला यादव ने दूसरा और खुशबू गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दोनों वर्गों में पांच-पांच अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के दौरान आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, श्रीराम सेवा समिति के मुख्य संरक्षक महंत श्रीशदास जी महाराज, बबलू सिंधी, अजीत राव, धीरेन्द्र तिवारी, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, महंत शाही, प्रशांत शाही, विपिन त्रिपाठी, विराज पांडेय, सत्य प्रकाश यादव, रमेश शाही, शिवाजी सिंह, दुर्गेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष अजय राजभर, विनय तिवारी, सुमित सिंह, जिला पंचायत सदस्य बालचंद सोनकर, विशाल सिंह गोलू, युवा कल्याण विभाग के संजीत कुमार, आरबी यादव, बीओ विप्लव गुप्ता समेत आयोजन से जुड़े सभी वॉलंटियर उपस्थित रहे।
Source link
गोरखपुर में सरयू अमृत महोत्सव आयोजित:मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक और पूजा ने प्रथम स्थान किया हासिल