कुंडल और युवक से मोबाइल लूटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:दोनों वारदातों में एक ही गैंग का हाथ, तमंचे-कारतूस और बाइक बरामद


हाथरस में सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल और युवक से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों वारदातें 14 सितंबर को हुई थीं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए कुंडल, मोबाइल फोन, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। 14 सितंबर को एक महिला अपनी नातिन के साथ खेत से घर लौट रही थी। कासगंज रोड सर्विस रोड पर घर से करीब 300 मीटर पहले मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने महिला के कुंडल झपट लिए और फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सिकंदराराऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। रास्ता पूछने के बहाने युवक का मोबाइल छीना इसी दिन महामई सलावत नगर निवासी विकास शर्मा शाम करीब 7 बजे महामई गांव में खाना खाने के बाद टहल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दो युवकों ने उनसे लाडपुर गांव जाने का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान आरोपियों ने विकास का मोबाइल छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। विकास की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज की थी। सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सिकंदराराऊ थाना पुलिस और एसओजी टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे पुरदिलनगर रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कुंडल, मोबाइल और हथियार बरामद पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजवीर सिंह और मोनू पुंडीर के रूप में हुई है। दोनों ग्राम पंचो, थाना सिकंदराराऊ के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए कुंडल, मोबाइल फोन, दो तमंचे, 315 बोर के चार जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *