![]()
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कई ब्लॉक इकाइयों के रिक्त पदों पर चुनाव पूरे हो गए हैं। जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों का अस्तित्व संगठन में एकजुटता से है। इसलिए अपने सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए संगठन के हर आंदोलन में हमेशा तैयार रहना जरूरी है। पाण्डेय ने कहा कि अगर संगठन मजबूत रहेगा तो शिक्षक भी आराम से रहेंगे। अगर संगठन कमजोर हुआ तो समस्याओं से लड़ना मुश्किल होगा। इसलिए सभी को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। आज कई ब्लॉक इकाई समितियों के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ है। इन कमेटियों में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद का चुनाव 7 दिसंबर 2025 को कराया गया था। अब 7 ब्लॉक कमेटी पूरी तरह गठित हो गई हैं। इस महीने के अंत तक 5-6 और ब्लॉक कमेटियों का चुनाव कर लिया जाएगा। अंकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया इसके बाद अक्टूबर में दो दिवसीय जनपदीय अधिवेशन की तारीख प्रदेश स्तर से घोषित की जाएगी। इसमें जिला कार्यकारिणी का नियमित चुनाव और नए चुने गए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस अधिवेशन में इस साल सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। आज की ब्लॉक स्तरीय चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए अरविंद शुक्ला, विक्रांत मिश्रा और शशांक शेखर को पर्यवेक्षक बनाया गया था। चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। नामांकन पत्र सही पाए जाने पर प्रमाण पत्र भी दिए गए। जलालाबाद ब्लॉक कमेटी में जितेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष,संजीव अवस्थी को मंत्री,विपिन द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,वीरेंद्र प्रताप को कोषाध्यक्ष और अंकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कांट ब्लॉक में चेतन कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।निगोही ब्लॉक में आज जेमेन्द्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।शेष ब्लॉक कमेटी इसी 30 तारीख को बीआरसी निगोही में बनाई जाएगी। चुनाव कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, जिला मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री सचिन कुमार, उपाध्यक्ष धीरज रस्तोगी के अलावा ददरौल के ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत तिवारी, तिलहर के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद वर्मा, खुटार के ब्लॉक अध्यक्ष सचिन मिश्रा मौजूद रहे। इनके साथ राजेश पाण्डेय, संतोष कुमार, मोहम्मद इमरान, अभिषेक गंगवार, मनोज मलिक और चंद्र भूषण शुक्ला भी उपस्थित थे।
Source link
शाहजहांपुर में शिक्षक संघ के ब्लॉक पदों पर निर्विरोध निर्वाचन:अक्टूबर में जनपदीय अधिवेशन होगा, सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा