![]()
खुर्जा के नेशनल हाईवे-34 पर रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय शारदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा करन गंभीर रूप से घायल हो गया। शारदा देवी हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के पारपा गांव की रहने वाली थीं। वह बेटे के साथ अलीगढ़ के जेहराना गांव स्थित मायके से घर लौट रही थीं। कैलाश अस्पताल कट के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल करन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। देखिए खबर से संबंधित तस्वीरें… जानिए पूरा घटनाक्रम बीमार मां का हालचाल लेने मायके गई थीं हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के पारपा गांव निवासी शारदा देवी अपने 19 वर्षीय बेटे करन के साथ शनिवार दोपहर अलीगढ़ के चंदौस क्षेत्र के जेहराना गांव स्थित मायके गई थीं। बताया गया कि वह अपने छोटे भाई संदीप के पास रहकर अपनी बीमार मां का हालचाल लेने पहुंची थीं। हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर रविवार सुबह करीब नौ बजे शारदा देवी और करन बाइक से अपने गांव पारपा के लिए निकले। करीब 11 बजे खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर कैलाश अस्पताल कट के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर महिला की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती हादसे में शारदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इंटरमीडिएट का छात्र करन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी शारदा देवी के पति पवन सिंह ने उनके भाई संदीप को दी। पुलिस ने शव को खुर्जा के सुरजमल जटिया अस्पताल भेज दिया, जबकि करन को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस शारदा देवी के पति पवन सिंह किसान हैं। परिवार में दो शादीशुदा बेटियां सिमरन (27) और संगीता (25), अविवाहित बेटी सालू (22) और छोटा बेटा देव (17) है। देव कक्षा 11 में पढ़ता है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार और उसके चालक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
Source link
कार ने मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत:बुलंदशहर में बेटा गंभीर घायल; बीमार मां को देखने गयी थी महिला