![]()
बरेली। मुरादाबाद और अंबाला मंडल में अलग-अलग तारीखों पर होने वाले रेल ब्लॉक से बरेली से गुजरने वाली ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है। 21 से 29 सितंबर के बीच कुल 26 ट्रेनों के चलने पर असर पड़ेगा। इनमें कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कई को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनों के समय में 40 मिनट से लेकर तीन घंटे तक का बदलाव किया गया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर ब्लॉक के चलते 12229 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 27 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं, 12230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 28 सितंबर को रद्द रहेगी। 15211 जननायक एक्सप्रेस 25 और 26 सितंबर को दो घंटे की देरी से चलेगी। 28 सितंबर को इसे रास्ते में करीब 30 मिनट रोका जाएगा। ब्लॉक का असर वंदे भारत समेत कई बड़ी ट्रेनों पर भी होगा। 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 29 सितंबर को एक घंटे देर से चलेगी। 13037 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, 14603 अमृतसर एक्सप्रेस और 22317 हमसफर एक्सप्रेस भी तय तारीखों पर दो घंटे तक लेट होंगी। इसके अलावा 22355 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 14618 पूर्णिया कोर्ट, 12318 अमृतसर-कोलकाता, 13037 हावड़ा-देहरादून और 13035 उपासना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला जाएगा। ये ट्रेनें मुरादाबाद, हापुड़, मेरठ और सहारनपुर के दूसरे रास्ते से चलेंगी। अंबाला मंडल में ब्लॉक के कारण 12054-53 अमृतसर-हावड़ा मेल 26 और 27 सितंबर को रद्द रहेगी। कई और ट्रेनों का भी रूट बदला जाएगा। कुछ ट्रेनें 40 मिनट से लेकर 180 मिनट (तीन घंटे) तक देर से चलेंगी। रेल अधिकारियों ने यात्रियों से कहा है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस और तय समय जरूर चेक कर लें।
Source link
रेल ब्लॉक से 26 ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा:चार ट्रेनें रद्द, कई का रूट बदला; यात्रियों को होगी दिक्कत