सवारी बैठाने को लेकर बस-टेंपो चालकों में मारपीट:वीडियो वायरल, पुलिस ने बस चालकों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की


अयोध्या सहादतगंज ओवरब्रिज के पास सवारी बैठाने को लेकर प्राइवेट बस और टेंपो चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में बीच सड़क पर लात-घूंसे चले। घटना के दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला थाना कैंट क्षेत्र का है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक के खिलाफ कारवाई कर रही है। ऑटों संचालकों का आरोप है कि सवारी बैठाने को लेकर मना करने पर बस चालकों ने उनके साथ मारपीट किया, इसके बाद उन्हें जबदस्ती बस में बैठा रहे थे। मारपीट में शामिल बस लखनऊ पहुंची, पुलिस टीम रवाना घटना के बाद मारपीट में शामिल एक बस अयोध्या से लखनऊ पहुंच गई। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद बस को अयोध्या लाने के लिए पुलिस टीम लखनऊ रवाना की गई है। पुलिस बस को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। इंस्पेक्टर कैंट बोले- आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक, मारपीट की घटना में शामिल बस चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *