![]()
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने यूपी में अपने सभी 6 क्षेत्रों के जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। पश्चिम क्षेत्र में पार्टी ने सभी 19 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी घोषित किए हैं। सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधते हुए पार्टी ने जिला प्रभारियों की लिस्ट तैयार की है। पश्चिम क्षेत्र में ये हैं जिला प्रभारी देखें पूरी लिस्ट इसमें जाट, ठाकुर, वैश्य से लेकर अन्य सभी वर्गों के चेहरों को शामिल किया है। खास बात यह कि लंबे समय से हाशिए पर चले आ रहे भाजपाइयों को भी पार्टी ने इस सूची में स्थान दिया है। इसमें पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, चंद्रमोहन, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल का भी नाम शामिल है।
Source link
भाजपा पश्चिम के जिला प्रभारियों की घोषणा:अशोक मोंगा, भरत भूषण गुप्ता को मेरठ की कमान, मोहित बेनिवाल, अशोक कटारिया, सत्येंद्र सिसोदिया को भी मिली जिम्मेदारी