पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल:सिया-चेतन पर हत्या करवाने का आरोप, इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर केस भी सर्च करने का जिक्र


पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में चेतन चौधरी, सिया गोयल पर हत्या करवाने का आरोप लगाया गया है। चार्जशीट में आरोपियों के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस को ऑनलाइन सर्च का भी जिक्र है। चेतन के दोस्त रितेश को भी आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में व्हाट्सऐप चैट, तस्वीरें, मोबाइल फोन डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण से जुड़े सर्टिफिकेट शामिल किए गए हैं। पुलिस ने मामले में करीब 80 से 85 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड समेत कई डिजिटल और तकनीकी सबूत चार्जशीट का हिस्सा हैं। पुलिस ने दस्तावेजी और गवाहों के बयानों से जुड़े सबूतों को भी चार्जशीट में शामिल किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *