![]()
बदायूं में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार धनवीर (51) की जान चली गई। उनके साढ़ू अजय सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार को मुजरिया थाना क्षेत्र के वितरोई गांव के पास फकीराबाद चौराहे पर हुआ। सहसवान के गंगापुर गांव के रहने वाले धनवीर अपने साढ़ू अजय सिंह निवासी नया गांव के साथ कछला में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। दोनों वहां से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज के दौरान धनवीर ने दम तोड़ दिया। अजय सिंह का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत:बदायूं में अंतिम संस्कार से लौट रहे थे, पुलिस ने कार चालक को पकड़ा