यूपी में 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर:दिनेश कुमार एडीएम अयोध्या, हिमांशु गुप्ता को BDA का सचिव बनाया


यूपी सरकार ने 13 पीसीएस अधिकारी के ट्रांसफर किए हैं। मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार को एडीएम सिटी अयोध्या बनाया गया है। मथुरा के अपर नगर आयुक्त कानपुर नगर में एडीएम सिटी के पद पर ट्रांसफर किया है। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक हिमांशु कुमार गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी(वि.रा) कुशीनगर बनाया है। कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी सिटी आलोक कुमार गुप्ता को कासगंज में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) बनाया है। वहीं, चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार का तबादला मत्स्य विभाग में संयुक्त निदेशक प्रशासन के पद पर किया है। मथुरा की उप जिलाधिकारी कंचन का तबादला उप जिलाधिकारी न्यायिक चित्रकूट के पद पर किया है। राजस्व परिषद के विशेष कार्याधिकारी सूरज कुमार यादव का ट्रांसफर सहारनपुर में अपर नगर आयुक्त के पद पर किया है। प्रतापगढ़ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र कटारिया का ट्रांसफर उप निदेशक प्रशासन आयुर्वेद के पद पर किया है। बरेली विकास प्राधिकरण की सचिव वंदिता श्रीवास्तव का ट्रांसफर उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में उप निदेशक प्रशासन के पद पर किया है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *