भोजपुर विधायक ने विकास कार्यों का भूमि पूजन किया:1.09 करोड़ की लागत से गेटवे, हॉल और टॉयलेट ब्लॉक बनेंगे


फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के खास धार्मिक और पर्यटन स्थल बौद्ध विहार के विकास के लिए 109.30 लाख रुपये खर्च करेगा। इन कार्यों को उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) पूरा करेगा। इसी के तहत भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बौद्ध विहार पर विधि-विधान से भूमि पूजन कर परियोजना के विकास कार्यों की शुरुआत की। इस परियोजना में गेटवे, मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, सोलर लाइट, टूरिस्ट बेंच और इंटरलॉकिंग जैसे कई विकास कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों के पूरा होने से बौद्ध विहार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मकबूल और सहायक अभियंता निशांत शर्मा मौजूद थे। उन्होंने परियोजना के तहत होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।

विधायक ने इस महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का आभार जताया और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से फर्रुखाबाद जिले में पर्यटन विकास को लगातार गति मिल रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *