गणेशोत्सव के पांचवें दिन भक्ति, कला और संस्कृति का संगम:लखनऊ के अक्षय वर मल्ल पार्क में नृत्यांजलि सीजन-2 का चयन राउंड


लखनऊ के पेपर मिल कॉलोनी स्थित अक्षय वर मल्ल पार्क में चल रहे गणेशोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को भक्ति के साथ कला और संस्कृति का संगम देखने को मिला। सुबह आरती और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने लखनऊ के महाराजा के दर्शन किए। आयोजक प्रतीक सिन्हा ने बताया कि शाम को सामूहिक आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए। इसके बाद नृत्यांजलि-सीजन 2 के मिडिल और सीनियर ग्रुप का चयन राउंड किया गया। इसमें अलग अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने शास्त्रीय और समकालीन नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई गई। प्रतिभागियों की मेहनत और उत्साह ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। नृत्य प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजता रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *