![]()
अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस को सफलता मिली है। देर रात लूट की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक कार, दो तमंचा, तीन कारतूस और लोहे की पाइप बरामद हुई है। पुलिस इन बदमाशों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। SP सरवणन टी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। देर रात करीब 2 बजे लूट की योजना बना रहे चार आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम तिवारी, अमित मिश्रा उर्फ पुत्तन, कपिल पाण्डेय और विश्वास तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 2 तमंचा 315 बोर, 3 जिंदा कारतूस और एक लोहे की पाइप बरामद की है। साथ ही कार नंबर UP32YN3889 को भी जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आने-जाने वाले लोगों से लूट करने के इरादे से वहां खड़े थे। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 313, 3(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। शिवम तिवारी, अमित मिश्रा और विश्वास तिवारी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रेमचंद गौतम, उप निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source link
अमेठी में लूट की योजना बना रहे 4 बदमाश गिरफ्तार:दो तमंचा, तीन कारतूस, एक कार और लोहे की पाइप बरामद