परतापुर चौधरी में लंगर का आयोजन:नमाजियों और राहगीरों को बांटा गया शरबत व पानी


बरेली। परतापुर चौधरी के महलऊ क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद चौक पर गौसे आजम 11वीं शरीफ के मौके पर लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान आने वाले नमाजियों और क्षेत्र के लोगों के लिए शरबत एवं पानी का वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शरबत और पानी ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदीना मस्जिद के पास दुकान चलाने वाले नईम खान का विशेष सहयोग रहा। उनके साथ चौक के तमाम दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। गर्मी के बीच राहगीरों और नमाजियों को शरबत व पानी वितरित कर लोगों ने सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इस तरह के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को क्षेत्र में आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ाने वाला बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *