गोरखपुर में महिला कोच से मिला डोडा-पोस्ता बरामद:दो लावारिस बैग से मिला 13 किलो मादक पदार्थ


गोरखपुर रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने गुरुवार को ट्रेन नंबर 12556 की जांच के दौरान महिला कोच से दो लावारिस बैग बरामद किए। बैगों की तलाशी लेने पर इनमें 12 किलो 990 ग्राम अफीम डोडा-पोस्ता मिला। टीम ने बैग के मालिक की तलाश की, लेकिन कोई सामने नहीं आया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 90,930 रुपये बताई गई है। RPF ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला कोच में रखे थे दो काले बैग रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 17 सितंबर को गाड़ी संख्या 12556 की चेकिंग की। इस कार्रवाई में गोरखपुर की अपराध आसूचना शाखा और CIB की टीम ने भी सहयोग किया। जांच के दौरान ट्रेन के महिला कोच में दो काले रंग के पिट्ठू बैग लावारिस हालत में रखे मिले। बैगों पर किसी यात्री का दावा नहीं था। इसके बाद संयुक्त टीम ने दोनों बैगों की जांच की। बैग खोलने पर मिला डोडा-पोस्ता तलाशी के दौरान दोनों बैगों से कुल करीब 12 किलो 990 ग्राम अफीम डोडा-पोस्ता (सूखा छिलका) बरामद हुआ। टीम ने मौके पर आसपास मौजूद यात्रियों से भी बैग के संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की और उसके मालिक की तलाश की, लेकिन कोई व्यक्ति बैग लेने के लिए सामने नहीं आया। करीब 90 हजार रुपये बताई गई कीमत RPF के अनुसार बरामद डोडा-पोस्ता की अनुमानित कीमत 7,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से करीब 90,930 रुपये है। बरामद मादक पदार्थ को RPF पोस्ट गोरखपुर ने अपने कब्जे में ले लिया है। संयुक्त टीम ने की कार्रवाई कार्रवाई में RPF पोस्ट गोरखपुर, अपराध आसूचना शाखा और CIB की टीम ने भी सहयोग किया। इस कार्रवाई में गोरखपुर आरपीएफ की टीम से एएसआई दिनेश यादव, कांस्टेबल महेंद्र यादव, हरिगोपाल, नंदकिशोर और राकेश यादव शामिल रहे। अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर की टीम से आईपीएफ जयंत कुमार, एएसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार यादव ने सहयोग किया। वहीं, सीआईबी की टीम से एसआई अबू फरहान गफ्फार और हेड कांस्टेबल बृज बहादुर भी कार्रवाई में शामिल रहे। RPF के अनुसार बरामद मादक पदार्थ के संबंध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *