![]()
सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने जिलेभर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में पांच स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। इनमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कुल 51 यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों और वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। पांच स्थानों पर लगाए गए रक्तदान शिविर रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज लोढ़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल, साईं हॉस्पिटल राबर्ट्सगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में लगाए गए। मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, घोरावल में विधायक अनिल कुमार मौर्या और जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। साईं हॉस्पिटल में सदर विधायक भूपेश चौबे, चोपन में ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड़ और म्योरपुर में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने शिविर में सहभागिता की। मरीजों और बुजुर्गों को बांटे फल भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों और वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे सेवा और सामाजिक सहयोग से जुड़ी पहल बताया। राम जानकी मंदिर में पूजन और हवन प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सोनभद्र के राम जानकी मंदिर में विशेष पूजन, श्रृंगार और हवन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और सफल जीवन की कामना की गई। साथ ही देश के विकास और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी रहे। बृजेश शुक्ला ने पुरोहित के रूप में पूजन कराया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और सुशासन को समर्पित रहा है। उनका जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। कार्यकर्ता रक्तदान और जरूरतमंदों की सेवा के जरिए जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना है।
Source link
सोनभद्र में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 51 यूनिट रक्तदान:भाजपा ने लगाए शिविर, अस्पतालों में मरीजों और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे फल