![]()
बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित तिवारीगंज में बुधवार देर रात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। पार्श्वनाथ सिटी के पास 7-8 हमलावरों ने ताबड़तोड़ 5 से 6 राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में बीच-बचाव के दौरान नितिन यादव नाम के युवक के हाथ में गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रंगदारी, जानलेवा हमले और साज़िश की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीएमएस स्कूल के पास घेराबंदी पार्श्वनाथ सिटी निवासी सुधांशु तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे कुछ अज्ञात हथियारबंद लोग उनके फ्लैट के आसपास रेकी कर रहे थे। इस दौरान मेरे और दोस्त शिवचन के बारे में पूछताछ कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधि की सूचना सुधांशु ने तुरंत पास में खड़ी डायल-112 को दी। जब पुलिस टीम पूछताछ के लिए सोसाइटी के अंदर गई, तभी सुधांशु अपने साथियों के साथ सीएमएस स्कूल की तरफ आए। इसी दौरान लखनऊ मार्बल्स के पास पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें देखते ही जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि गोलीबारी के दौरान नितिन यादव के हाथ में गोली लग गई। पीड़ित किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। भागते वक्त बदमाशों ने उनका पीछा किया और चिल्लाकर कहा ऋषभ राय भाई से उलझने का मतलब समझ लो। दावा है कि एक हमलावर ने फोन पर बात करते हुए कहा ऋषभ भैया, गोली मार दी है, काम हो गया है। रंगदारी और समझौते का दबाव सुधांशु ने बताया कि आरोपी ऋषभ राय कई मुकदमों में वांछित है। इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। इससे पहले भी उसके गैंग ने उनके साथी शिवचन सिंह पर गोली चलाई थी। उस पुराने मामले में समझौते के लिए शिवचन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने ऋषभ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
Source link
बीबीडी थाना क्षेत्र में फायरिंग:एक को लगी गोली, घात लगाकर बैठे थे बदमाश, मुकदमा दर्ज