Kaushambi Vishwakarma Jayanti | Police Line Shastra Puja & Maintenance

पंकज केसरवानी | कौशांबी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस मौके पर कौशांबी पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर पाण्डेय ने शस्त्रों की पूजा की।

पुलिस लाइन के शस्त्रागार में रखे शस्त्रों और पुलिस के कामकाज में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग उपकरणों की पूजा की गई। इस दौरान शस्त्रों और उपकरणों की साफ-सफाई व रखरखाव का भी जायजा लिया गया।

पुलिस लाइन के शस्त्रागार में रखे शस्त्रों और पुलिस के कामकाज में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग उपकरणों की पूजा की गई।

पुलिस लाइन के शस्त्रागार में रखे शस्त्रों और पुलिस के कामकाज में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग उपकरणों की पूजा की गई।

क्षेत्राधिकारी ने शस्त्रों और उपकरणों की साफ-सफाई व रखरखाव का भी जायजा लिया।

क्षेत्राधिकारी ने शस्त्रों और उपकरणों की साफ-सफाई व रखरखाव का भी जायजा लिया।

कौशांबी में मुख्यालय समेत भरवारी, करारी, सरायअकिल, सैंता और सिराथू के बिजली सब स्टेशनों पर भी विश्वकर्मा पूजा हुई।

कौशांबी में मुख्यालय समेत भरवारी, करारी, सरायअकिल, सैंता और सिराथू के बिजली सब स्टेशनों पर भी विश्वकर्मा पूजा हुई।

क्षेत्राधिकारी लाइन ने पुलिसकर्मियों को शस्त्रों और सरकारी उपकरणों को सुरक्षित रखने और उनके इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी से अपने काम करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी तरह जिले के मुख्यालय समेत भरवारी, करारी, सरायअकिल, सैंता और सिराथू के बिजली सब स्टेशनों पर भी विश्वकर्मा पूजा हुई। यहां सब स्टेशन के सभी स्टाफ के साथ एक्सीएन, एसडीओ और जेई ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा की और बिजली सब स्टेशन को ठीक से चलाने का आशीर्वाद मांगा।

भरवारी बिजली सब स्टेशन पर गुरुवार दोपहर को हुई विश्वकर्मा पूजा में जेई राम सूरज, एसडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, टीजीटू गौरव श्रीवास्तव और बाबू अखिलेन्द्र समेत पूरा स्टाफ और संविदा लाइनमैन मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *