![]()
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार, 17 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी शुरू होने से ठीक पहले कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को एक विशेष फिल्म दिखाई गई। इसमें यूपी के अलग-अलग एक्सप्रेस-वे की बदहाली, कानपुर-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेस-वे के टूटे हिस्सों और निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई गई। इसी दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. रामश्रय कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर सपा में ‘घर वापसी’ की। प्रो. रामश्रय विश्वकर्मा और मथुरा के प्रमुख व्यापारी अशोक अग्रवाल भी सपा से जुड़े। अखिलेश यादव ने हाथ में नीला गमछा पहनकर उनका पार्टी में स्वागत किया। ‘सड़क बाद में बनती है, टूटने पहले लगती है’ अखिलेश ने कहा- भाजपा के लोगों से कहूंगा कि कभी मां गंगा बुलाएं तो गंगा एक्सप्रेस-वे से मत जाना। पहली ही बारिश में वह ‘वॉटर एक्सप्रेस-वे’ बन गया था और उसके गड्ढे छिपाने के लिए भदोही से कालीन (कार्पेट) मंगाए गए थे। उन्होंने अन्य तीन एक्सप्रेस-वे की कमियां भी गिनाईं। कहा- ‘लखनऊ और दिल्ली वालों में मची है मुनाफे की होड़’ अखिलेश यादव ने अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और डिजिटल ट्रांजैक्शन पर भी हमला बोला। कहा- लखनऊ और दिल्ली वालों में होड़ मची है कि किसके हाथ में सबसे ज्यादा मुनाफा जाए। ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का सपना दिखाकर अब हर ट्रांजैक्शन पर चुंगी (टैक्स) लगा दी गई है। भ्रष्टाचार और महंगाई का इनके पास कोई जवाब नहीं है।
जुलाई में कहा था कि एक लाख नौकरियां देंगे। जुलाई और अगस्त में जीरो नौकरी मिली, सितंबर में भी जीरो ही रहेगी। नौजवान सपा की सरकार बनाएं, हम नौकरी और रोजगार देंगे। अखिलेश ने एक ग्राफ दिखाते हुए कहा कि जो सरकार सवालों के जवाब देने से भाग जाए, वह सबसे कमजोर सरकार होती है। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। न तानाशाही चलेगी, न दानाशाही। विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी और मंदिर का ऐलान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अखिलेश ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सपा सरकार में जो सार्वजनिक अवकाश दिया जाता था, उसे भाजपा ने बंद कर दिया। सपा सरकार आते ही यह छुट्टी दोबारा बहाल की जाएगी। इसके साथ ही लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा का भव्य और सुंदर मंदिर बनाया जाएगा। रामश्रय कुशवाहा बोले- अखिलेश जी ने बगल में बैठाकर सम्मान दिया सपा में लौटे पूर्व मंत्री प्रो. रामश्रय कुशवाहा ने अखिलेश यादव को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की तस्वीर भेंट की। उन्होंने ₹10 लाख का चेक सौंपा, जिसमें से ₹5 लाख नेताजी के ट्रस्ट को दिए। कुशवाहा ने कहा, “अखिलेश जी ने मुझे नेताजी की तरह ही बगल में कुर्सी देकर सम्मान दिया है। जब तक अखिलेश यादव दोबारा सीएम पद की शपथ न ले लें, तब तक कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेंगे। नेताजी मुझे अपना ‘बीरबल’ कहते थे क्योंकि मैं हमेशा सच बोलता था।” ———- ये भी पढ़ें- क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC:भाजपा को फायदा या नुकसान; इससे क्या बदलेगा, क्या लिव-इन को भी कानूनी दर्जा मिलेगा गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद यूपी में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने की अटकलें तेज हैं। इससे पहले उत्तराखंड में UCC लागू हो चुका है। मध्यप्रदेश, असम और गुजरात में बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति से मंजूरी के इंतजार में है। यूपी में अभी लिव-इन (बिना शादी किए साथ रहना) को लेकर कोई कानून नहीं है। UCC में इससे जुड़े प्रावधान हो सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
Source link