![]()
राधा माधव पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस बहुत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. डी. मित्तल ने मां सरस्वती की वंदना से किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए उसकी समृद्ध विरासत से परिचित कराया। हिंदी विभागाध्यक्ष स्मृति जैन ने निर्णायक मंडल के सदस्यों मीरा डोबरियाल, अंशु अग्रवाल, प्रगति वार्ष्णेय को बधाई दी। प्राइमरी विभागाध्यक्ष पूजा पाण्डेय ने सभी का आभार प्रकट किया और मंच संचालन नीतू सोलंकी ने किया।
Source link
हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया:राधा माधव पब्लिक स्कूल में विजेता प्रतिभागियों को दिए पुरस्कार