सुबह बादल छाएंगे, शाम तक बारिश की संभावना:दिन में धूप के चलते उमस व गर्मी से करेगी बेहाल, पारा सामान्य रहेगा


कानपुर में बुधवार को मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि दिन में धूप निकलने पर गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान करेगी। मानसून की सक्रियता के चलते शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिन में धूप निकली तो उमस करेगी परेशान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार को मानसून सक्रिय रहने से उमस भरा मौसम रहेगा। सुबह आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ पानी भी गिर सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलने पर गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर सकती है। मंगलवार को धूप-उमस के बाद शाम की बारिश से मिली राहत सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। सुबह हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। शाम को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *