![]()
बागपत में बड़ौत थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 8 बजे से बिजली सप्लाई बंद है। करीब तीन घंटे से बिजली नहीं आने के कारण 20 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही है। मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है। पट्टी मेहर और दिल्ली बस स्टैंड पर भी बिजली बंद बड़ौत की पट्टी मेहर, दिल्ली बस स्टैंड और मुख्य बाजार में अभी तक बिजली नहीं आई है। बिजली नहीं होने के कारण लोग घरों के बाहर और सड़कों पर बैठकर सप्लाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। तारों में स्पार्किंग से हुई समस्या बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तारों में स्पार्किंग होने से पूरी सप्लाई प्रभावित हुई है। विभाग की टीम लाइन ठीक करने में जुटी है। अधिकारियों ने करीब एक घंटे में बिजली सप्लाई शुरू होने की उम्मीद जताई है। आए दिन परेशानी से लोग नाराज स्थानीय लोगों राहुल कुमार, मनोज वर्मा, नितिन जैन और शाहरुख ने बताया कि लंबे समय से बिजली नहीं आने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि तारों में स्पार्किंग के कारण आए दिन बिजली की समस्या होती रहती है। लोगों ने जल्द से जल्द लाइन ठीक करने की मांग की है।
Source link
बागपत के बड़ौत में 3 घंटे से बिजली सप्लाई ठप:स्पार्किंग से लाइन खराब हुई, 20 हजार लोग परेशान; अधिकारी सुधारने में जुटे