औरैया के रविन्द्र ने मुंबई में जीता पुरस्कार:नौसेना की कविता प्रतियोगिता में अव्वल, एडमिरल अजय पटनी ने किया सम्मानित


मुंबई में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के तहत कविता पाठ प्रतियोगिता में औरेया जिले के अछल्दा ब्लॉक के ग्राम सुभानपुर निवासी रविन्द्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता गोदीवाड़ा, मुंबई में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एडमिरल अधीक्षक अजय पटनी ने रविन्द्र कुमार को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एडमिरल अजय पटनी ने रविन्द्र कुमार को भविष्य में भी अच्छी और प्रभावशाली कविताएं लिखते रहने का सुझाव दिया। उन्हें नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर रविन्द्र कुमार ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है और इससे कविता लेखन के प्रति उनका उत्साह और बढ़ा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *