17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान:पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा दिवस से शुरुआत; डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर शामली जिले में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मकसद प्रधानमंत्री के 25 साल के लगातार सेवाकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को कार्यक्रमों को तय समय और दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित करने के निर्देश दिए। अभियान का मूल भाव 25 साल की लगातार जनसेवा का सम्मान, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण रखा गया है। इसके तहत केंद्र सरकार के 12 साल और प्रदेश सरकार के 10 साल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही युवा, महिला, किसान और वंचित लोगों को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में होगा। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत अलग-अलग जगहों पर नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे। ‘आंगन से मिलन सेवा’ के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक हर आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिन का उत्सव और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सेवा की कहानी डिजिटल एवं रील अभियान, सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प, वडनगर से वाराणसी यात्रा-जल, जन और सेवा संकल्प, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग मानव समूह रंगोली, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान का समापन 17 अक्टूबर 2026 को सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व समेत जुड़े विभागों के अधिकारी शामिल रहे। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को कार्यक्रमों को निर्धारित समय एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित कराने के निर्देश दिए।

अभियान का मूल भाव 25 वर्षों की अविरल जनसेवा का सम्मान, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण रखा गया है। इसके तहत केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने पर जोर रहेगा।

17 सितंबर को सेवा दिवस, घर-घर जलेगा दीया

डीएम ने बताया कि 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर और विश्वकर्मा जयंती पर टूल किट वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे। शाम 7 बजे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवार और आमजन अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्वलित करेंगे।

2014 के बाद केंद्र तथा 2017 के बाद केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए प्रमुख विकास कार्यों और अवस्थापना परियोजनाओं, जैसे एक्सप्रेसवे, शिक्षण संस्थान, चिकित्सा संस्थान, कार्यालय, तीर्थ स्थल, आवास तथा शहरी निकायों एवं पंचायतों के निर्माण कार्यों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विद्यालयों में होगा। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे। ‘आंगन से मिलन सेवा’ के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसके अलावा सेवा की कहानी डिजिटल एवं रील अभियान, सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प, वडनगर से वाराणसी यात्रा-जल, जन और सेवा संकल्प, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग मानव समूह रंगोली, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *