![]()
लखनऊ के काठूटा गांव में गणेश उत्सव की शुरुआत सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। इस अवसर पर भगवान गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुए। गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह लोगों ने गणपति का स्वागत किया। विधि-विधान से होगी गणपति स्थापना शोभायात्रा के बाद दोपहर में भगवान गणपति की प्रतिमा को पूजा स्थल पर विधि-विधान के साथ विराजित किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शाम को होगी आरती, बंटेगा प्रसाद गणपति स्थापना के बाद शाम को विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर गांव में लोगों में खासा उत्साह है और पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहेगा।
Source link
काठूटा में गणेश उत्सव का उल्लास:शोभायात्रा के बाद विराजेंगे गणपति, शाम को होगी आरती