लखनऊ में एकता वेलफेयर फाउंडेशन ने गणेशोत्सव मनाया:गीत-भजनों पर कलाकारों ने दीं प्रस्तुतियां


लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन में एकता वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से गणेशोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संदीप बंसल, पूर्व पुलिस महानिदेशक ब्रजलाल, भाजपा महामंत्री राजीव मिश्रा और संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने किया। संदीप बंसल ने कहा कि गणेशोत्सव अब केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के सभी राज्यों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। विघ्नविनाशक गणेश जी की कृपा के बिना किसी भी कार्य में सफलता संभव नहीं है। सनातन परंपरा को मानने वाले हिंदू विधि-विधान से गणेश जी का पूजन करते हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं का एकजुट होकर गणेश पूजन करना सराहनीय है। उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक एकता अग्रवाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैकड़ों महिलाओं को एकजुट कर इतना भव्य आयोजन करना प्रशंसनीय है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने नृत्य, भजन और गीतों की प्रस्तुतियां दीं। आशी अग्रवाल, अखिलेश कुमार, पंकज द्विवेदी और अमृत ने नृत्य प्रस्तुत किया। महिला संगठन की सपना गोयल, नेहा अग्रवाल और रूपा अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *