![]()
लखनऊ में श्री गुरु सिंह सभा में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा, सत्कार और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में आयोजित विशेष दीवान में बड़ी संख्या में संगत ने शिरकत की, गुरु महाराज के समक्ष शीश नवाया और उनके उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई सिमरनजीत सिंह ने शबद-कीर्तन एवं गुरबाणी से संगत को निहाल किया, जिससे पूरा परिसर गुरु के जयकारों से गूंज उठा। इसके साथ ही सिख सेवक जत्था की ओर से विशेष शब्द चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें मनमीत सिंह, हरमिंदर सिंह, दलजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, कुलवंत सिंह और कुलदीप सिंह ने प्रमुख रूप से सहभागिता की।
Source link
लखनऊ में प्रकाश पर्व संपन्न:दरबार साहिब से आए रागी जत्थे, गूंजे जयकारे उमड़ी भारी संगत