बिजनौर में युवक पर फायरिंग, तमंचा-चाकू और बाइक छोड़कर भागे:पुरानी रंजिश को लेकर पीछा करने का आरोप, पुलिस ने असलहा कब्जे में लेकर जांच में जुटी


बिजनौर के काजीपाड़ा मोहल्ले में शनिवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार युवकों ने एक युवक का पीछा कर उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे तो आरोपी अपनी बाइक, एक लोडेड तमंचा और बड़ा चाकू छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार और बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीछा कर गोली चलाने का आरोप बुल्ला का चौराहा निवासी आमिर पुत्र अफसर का रामलीला क्षेत्र के वासु से पुराना विवाद बताया जा रहा है। आमिर का आरोप है कि एक दिन पहले वासु और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में उसने मेडिकल कराने के बाद पुलिस से शिकायत की थी। आमिर के मुताबिक, शनिवार को वासु और उसके साथी उसे तलाश रहे थे। शाम को जब वह काजीपाड़ा की ओर पहुंचा तो बाइक सवार कुछ युवक उसके पीछे लग गए। गली में घुसकर बचाई जान आमिर ने बताया कि अपनी जान बचाने के लिए वह काजीपाड़ा में कारी अरशद वाली गली में घुस गया। आरोप है कि पीछा कर रहे युवकों ने इसी दौरान तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और वाल्मीकि बस्ती के कुछ युवक भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटती देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। भागते समय वे अपनी बाइक, तमंचा और चाकू वहीं छोड़ गए। पुलिस ने हथियार और बाइक कब्जे में ली घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आरोपियों द्वारा छोड़ी गई बाइक, एक लोडेड तमंचा और बड़ा चाकू बरामद किया है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि काजीपाड़ा में फायरिंग की घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *