जम्मू-कश्मीर- पाकिस्तानी आतंकी का शव मिला, M4 राइफल भी बरामद:7 दिन पहले एनकाउंटर हुआ था; लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था


जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में चलाए गए ऑपरेशन अशदर के दौरान मारे गए पाकिस्तानी आतंकी का शव सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। आतंकी की पहचान यासिर के रूप में हुई है। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा पाकिस्तानी नागरिक था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आतंकी के अवशेष बरामद किए। इस दौरान नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल भी बरामद हुई है। पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान मारे गए पाकिस्तानी आतंकी को भागने के बाद भी सुरक्षा बलों ने ढूंढ निकाला। खबर अपेडेट की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *