हाफिज सईद के नाम 2 महीने में दूसरा गैर-जमानती वारंट:जुलाई में पहलगाम हमले के लिए भी वारंट जारी कर चुका है NIA कोर्ट


जम्मू की एक स्पेशल NIA कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और घोषित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उस पर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, फंड और निर्देश देने का आरोप है। जम्मू NIA कोर्ट द्वारा सईद के ख़िलाफ दो महीने से भी कम समय में जारी किया गया यह दूसरा गैर-जमानती वारंट है। यह वारंट जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों को पर हथियार और अन्य मदद पहुंचाने से जुड़े मामले की जांच के दौरान जारी किया गया है। इससे पहले, कोर्ट ने इस साल जुलाई में पहलगाम आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में सईद के खिलाफ वारंट जारी किया था, जिसमें NIA ने उसे मास्टरमाइंड में से एक बताया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *