![]()
चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग अब भी लापता हैं। आग के वक्त जहाज पर कुल 42 लोग मौजूद थे। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, आग सुबह करीब 11 बजे किंगदाओ के बेइहाई शिपयार्ड में लगी। उस समय जहाज पर मरम्मत का काम चल रहा था। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। जहाज पर मौजूद 42 लोगों में से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 5 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
चीन में मरम्मत के दौरान विदेशी कार्गो जहाज में आग:20 की मौत, 5 लापता; 12 को सुरक्षित निकाला गया