महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद से की मुलाकात:अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाए जाने पर योग शिक्षक महासंघ ने दी बधाई


पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने बधाई दी। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष योगगुरु मंगेश त्रिवेदी ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने दी शुभकामनाएं इस अवसर पर भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के अवर सचिव अनुराग पांडेय, महासंघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं फिल्म निर्माता राहुल गौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत दीक्षित, प्रदेश महासचिव योगी रामानंद सक्सेना तथा वरिष्ठ बैंक अधिकारी गौरव मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दिनेश शर्मा को नए संवैधानिक दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। विकास में योगदान की जताई उम्मीद योगगुरु मंगेश त्रिवेदी ने कहा कि दिनेश शर्मा के प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन के अनुभव से अंडमान-निकोबार के विकास को गति मिलेगी। महासंघ ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में द्वीपसमूह में सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *