लखनऊ में आज छिटपुट बारिश के आसार:34.6°C पहुंचा दिन का पारा: शुक्रवार से एक हफ्ते तक बारिश में कमी, तापमान 1-2 डिग्री बढ़ेगा


राजधानी में बीते दो दिनों से बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं। इसका असर तापमान पर भी दिखा और बुधवार को दिन का पारा बढ़कर 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। दिन में धूप खिली रही, हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही होती रही। इससे तापमान बढ़ने के बावजूद मौसम सुहाना बना रहा। रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया आज व्यापक बारिश के आसार नहीं मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक गुरुवार को लखनऊ में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहने से लोगों को तेज धूप से राहत मिल सकती है। शुक्रवार से बारिश में आएगी कमी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार से अगले करीब एक सप्ताह तक लखनऊ में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दिन के समय गर्मी और उमस का असर फिर बढ़ने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *