Rahul Gandhi Raebareli Visit | Flood Victims Meeting & Disha Meeting

आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने बुधवार को रायबरेली में अधिकारियों के साथ मीटिंग में सड़कों की तस्वीरें दिखाईं। - Dainik Bhaskar

राहुल गांधी ने बुधवार को रायबरेली में अधिकारियों के साथ मीटिंग में सड़कों की तस्वीरें दिखाईं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को अपने मोबाइल पर टूटी सड़कें दिखाईं। राहुल ने डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटिंग कमेटी (दिशा) की मीटिंग में जर्जर सड़कों और गड्‌ढों की तस्वीरें दिखाकर PWD अधिकारियों और डीएम से पूछा कि सड़कों की हालत ऐसी क्यों है?

राहुल ने कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है? आप लोग क्या कर रहे हैं? इस मीटिंग में ऊंचाहार से BJP विधायक मनोज पांडेय, एमएलसी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट में करीब ढाई घंटे बैठक से पहले राहुल ने सुबह जनता दरबार लगाया, जहां महिला कांग्रेस नेता ने उन्हें राखी बांधी। राहुल ने यहां सपा नेताओं ने भी मुलाकात की।

कार्यक्रमों के बाद राहुल लखनऊ रवाना हो गए, जहां से वे दिल्ली जाएंगे। 2024 में सांसद बनने के बाद राहुल का यह 8वां रायबरेली दौरा था। इससे पहले वे 19-20 मई को दो दिवसीय दौरे पर आए थे।

राहुल मंगलवार दोपहर दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे थे। पहली बार में विमान लैंड नहीं कर पाया था। 25 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरे प्रयास में विमान ने लैंडिंग की थी।

4 तस्वीरें देखिए-

रायबरेली में सर्राफा कारोबारी के घर बैठक के दौरान राहुल ने बच्ची से हाथ मिलाया। महिलाओं ने उन्हें बुके दिया।

रायबरेली में सर्राफा कारोबारी के घर बैठक के दौरान राहुल ने बच्ची से हाथ मिलाया। महिलाओं ने उन्हें बुके दिया।

रायबरेली में राहुल गांधी के जनता दरबार के दौरान भुएमऊ गेस्ट हाउस पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

रायबरेली में राहुल गांधी के जनता दरबार के दौरान भुएमऊ गेस्ट हाउस पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

रायबरेली में राहुल गांधी ने 3 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें बारात घर, ट्रांसफॉर्मर और सड़कें शामिल हैं।

रायबरेली में राहुल गांधी ने 3 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें बारात घर, ट्रांसफॉर्मर और सड़कें शामिल हैं।

सपा विधायकों ने प्रदर्शन किया, पोस्टर लहराए

रायबरेली में सपा विधायक राहुल लोधी, श्याम सुंदर भारती ने दिशा की मीटिंग के दौरान हॉल के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि, राहुल के पहुंचने से पहले पुलिस ने उनसे पोस्टर और बैनर छीन लिए।

पोस्टर पर लिखा था- स्कूल बंद, फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे, जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। जिले में आम लोगों की समस्याएं जस की तस हैं, तो ऐसे में दिशा की बैठक का क्या औचित्य है?

रायबरेली में हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी और बछरावां से सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने पोस्टर-बैनर लेकर दिशा बैठक हॉल के बाहर प्रदर्शन किया।

रायबरेली में हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी और बछरावां से सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने पोस्टर-बैनर लेकर दिशा बैठक हॉल के बाहर प्रदर्शन किया।

‘दिशा’ बैठक के बारे में जानिए-

  • ‘दिशा’ (DISHA) बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र के सांसद करते हैं। इसमें जिले के सभी विधायक, डीएम, एसपी और सभी सरकारी विभागों के बड़े अफसर एक साथ बैठते हैं।
  • सांसद-जनप्रतिनिधि अफसरों से सरकारी योजनाओं को लेकर सवाल करते हैं। जनता को योजनाओं का फायदा मिल रहा है या नहीं, काम में देरी को लेकर जवाब मांगते हैं।

राहुल गांधी के दौरे के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

09:43 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल ने मंत्री के सामने दिखाए खराब सड़कों के वीडियो

दिशा बैठक के दौरान अपने मोबाइल में राहुल गांधी ने रायबरेली की सड़कों के गड्ढे दिखाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे भी वीडियो देखते रहे। राहुल गांधी ने PWD विभाग के अधिकारियों और डीएम से इन सड़कों की बदहाली को लेकर सवाल पूछा। राहुल ने पूछा कि जिले की सड़कें इतनी खराब क्यों हैं? जब सरकार फंड दे रही है तो सड़कों पर काम क्यों नहीं हो रहा है। पूरे जिले के मुख्स मार्ग और ग्रामीण लिंक रोड बहुत खराब हैं। इसे लेकर क्या कर रहे हैं?

09:15 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दिशा मीटिंग खत्म होने के बाद राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना

09:14 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सपा विधायक बोले- 2400 करोड़ का बजट कहां गया, पता नहीं

हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी ने बैठक के बाद कहा- क्षेत्र की जल जीवन मिशन, सड़कों की बदहाली, अस्पताल, शिक्षा या बेरोजगारी को लेकर बात रखी गई। सरकार कहती है कि हमने 2400 करोड़ का बजट दिया है, लेकिन वह बजट आज तक अधिकारियों तक नहीं पहुंचा है। मंत्री आंकड़े कहां से लाते हैं, यह वही जानते हैं, लेकिन जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। जनता अब जाग चुकी है और जनप्रतिनिधि जनता की आवाज उठाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन स्तर पर कोई सुनने वाला नहीं है।

09:12 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मंत्री मनोज पांडेय बोले- 5 साल में 16 हजार सड़कें बनीं

डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया – पिछली सरकारों के मुकाबले, जहां केवल 18 से 20 प्रतिशत लोगों को राशन मिलता था। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अकेले रायबरेली जिले में 21,92,000 लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन मिल रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया।

सड़कों की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की कि पिछले 5 वर्षों में अकेले रायबरेली जिले में लगभग 16,000 छोटी और बड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया है। बैठक में केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जमीनी हकीकत और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई, जिससे जिले के आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है।

09:01 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सपा विधायक बोले- अखिलेश सरकार से सीखें, कैसे मजबूत सड़कें बनाई जाती हैं

  • बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने दिशा की बैठक को लेकर बताया- सड़क, शिक्षा और जल जीवन मिशन के साथ-साथ उनके विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की समस्या पर विशेष चर्चा हुई। बाढ़ के कारण किसानों की तमाम फसलें डूबकर बर्बाद हो गई हैं, जिसे लेकर प्रमुखता से बात रखी गई।
  • सरकार कहती है कि सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी, लेकिन भाजपा सरकार में बने हाईवे और सड़कें पहली ही बरसात में कट जाती हैं। इसके विपरीत, पिछली समाजवादी पार्टी सरकार में अखिलेश यादव द्वारा बनाए गए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट यह साबित करते हैं कि मजबूत और टिकाऊ सड़कें कैसे बनाई जाती हैं।

08:53 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

रायबरेली में हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशीष पाठक हाउस अरेस्ट

रायबरेली में सांसद राहुल गांधी के दौरे को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशीष पाठक को उनके घर कोतवाली चक अहमदपुर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। आशीष पाठक पर राहुल गांधी के दौरे के दौरान हंगामा करने का अंदेशा था।

06:43 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी दिशा की बैठक में मौजूद, मंत्री दिनेश प्रताप और मनोज पांडे भी साथ

रायबरेली के कलेक्ट्रेट के बचत भवन में सांसद राहुल गांधी दिशा की बैठक में मौजूद हैं। उनके साथ अमेठी सांसद किशोर लाल शर्मा और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे समेत डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार मौजूद हैं।

06:25 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दिशा की बैठक के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे राहुल गांधी, DM-SP ने किया स्वागत

रायबरेली के कलेक्ट्रेट के बचत भवन में राहुल गांधी का डीएम सरनीत कौर और एसपी रवि कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। यहां राहुल गांधी DISHA की बैठक में शामिल होंगे।

06:15 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी की दिशा की बैठक से पहले सपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

रायबरेली में हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी और बछरावां से सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने पोस्टर-बैनर लेकर दिशा बैठक हॉल के बाहर प्रदर्शन किया। पोस्टर पर लिखा था- स्कूल बंद हैं, फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं, जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। जब जिले में आम लोगों की समस्याएं जस की तस हैं, तो ऐसे में दिशा की बैठक का क्या औचित्य है? बचत भवन के गेट पर दोनों नेता पोस्टर पहनकर पहुंचे तो पुलिस ने उनसे पोस्टर छीन लिए।

06:11 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बोले- देश का युवा राहुल गांधी के साथ

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी यूथ के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर जरूरत पड़ेगी तो पूरे देश का यूथ उनके साथ खड़ा होगा।

06:10 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी कांग्रेस सचिव अतुल सिंह बोले- केंद्र में 2029 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे

रायबरेली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल सिंह ने सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। ऊंचाहार में फैली अव्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सांसद निधि से विकास की योजनाएं देने की मांग की। उन्होंने बताया कि निश्चित तौर पर 2027 में यूपी में गठबंधन और 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हम लोग राहुल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लगातार खड़े हैं।

05:39 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल के जनता दरबार में आए लोगों के लिए टेंट लगाया गया

रायबरेली में राहुल गांधी के जनता दरबार में लोगों के बैठने के लिए टेंट लगाया गया है। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

05:23 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता बोले- राहुल गांधी देश के काले अंग्रेजों से लड़ रहे

सुल्तानपुर कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष जनार्दन शुक्ला राहुल गांधी से मिले। उन्होंने कहा कि देश में मुद्दे बहुत हैं, लेकिन सबसे गंभीर मुद्दा ये है कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी और भीमराव अम्बेडकर के संघर्षों को हमारी पीढ़ी ने नहीं देखा है, लेकिन राहुल गांधी जिस तरह से देश के काले अंग्रेजों और मौजूदा हुकूमत से लड़ रहे हैं, वो जरूर देख रहे हैं। इसके लिए हमने उनका साहस बढ़ाने का काम किया है।

05:14 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी से मिलकर मनोवैज्ञानिक ने उठाया खराब सड़क का मुद्दा

रायबरेली की मनोवैज्ञानिक रुमा प्रवीण ने सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हाईवे तो ठीक है, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा अंदर की सड़कों का है। उनका बहुत ही बुरा हाल है। बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सांसद से सड़कों को दुरुस्त करवाने की मांग की।

05:12 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राम मोहन बोले- ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए 28 ज्ञापन दे चुका, सांसद ने दिया आश्वासन

रायबरेली मोटर ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष राम मोहन श्रीवास्तव उर्फ रामु दादा ने राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए जनपद में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हम बड़े वाहन चालक भारी समस्या का सामना कर रहे हैं। आए दिन वाहनों का चालान कर दिया जाता है। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का आश्वासन दिया है।

05:06 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी से मिले सपा नेता, बोले- यूपी में इंडिया गठबंधन जीतेगा

राहुल गांधी से सपा नेताओं ने भी मुलकात की। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही ने राहुल गांधी से उनके गेस्ट हाउस पर मुलाकात की। 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए रायबरेली के राजेंद्र यादव के नाम पर स्मारक और चौराहा बनवाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि राजेंद्र यादव देश की सेवा करने के दौरान शहीद हो गए थे। लेकिन, आज तक रायबरेली में उनके नाम पर प्रतिमा या स्मारक नहीं बनवाया गया। जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि ये काम जल्द कराया जाएगा।

अखिलेश माही ने कहा- राहुल गांधी बड़े नेता हैं। इनके सहयोग से इस बार भाजपा को नाकों चने चबवाएंगे। इस बार के चुनाव में इंडिया गठबंधन यूपी में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा।

04:46 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

रायबरेली में राहुल गांधी के जनता दरबार से अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

04:44 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल से मिले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघटन के अध्यक्ष

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघटन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश भर के स्वतंत्रता संग्राम में शहीदो के कुर्बानियों को जीवंत करने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मुंशीगंज शहीद स्मारक के सौंदर्यकरण कार्य जो अधूरा है उसे अति शीघ्र पूरा करवाने की मांग की है।

04:40 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

रायबरेली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी को राखी बांधी, टीका लगाया

रायबरेली में शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी को मैंने राखी बांधी है, टीका लगाया है। आने वाले 2029 में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की संकल्प लिया है। हमने उनसे कहा है कि थोड़ी से मेहनत और करने की जरूरत है, सारे कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटे हैं।

04:37 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

रायबरेली में जनता दरबार में राहुल गांधी, गेस्ट हाउस में लोगों की भीड़ उमड़ी

राहुल गांधी ने करीब 9 बजे जनता दरबार की शुरुआत की। इस दौरान उनसे मिलने के लिए भुएमऊ गेस्ट हाउस में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक एक लोगों को अंदर एंट्री दी जा रही है।

04:36 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष बोलीं- राहुल गांधी युवाओं का भविष्य

कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष शैलजा सिंह ने राहुल गांधी से जनता दरबार में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने सांसद को रायबरेली आने की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर उन्होंने छात्रों की जो आवाज उठाई है, उसे भी सराहा है। राहुल गांधी युवाओं का भविष्य हैं।

03:47 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल ने रात में सर्राफा कारोबारियों से की बैठक, बोले- सोने-चांदी का मुद्दा संसद में उठाएंगे

राहुल गांधी मंगलवार रात 8 बजे शहर के प्रभु टाउन स्थित सर्राफा व्यवसायी फाना त्रिवेदी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के सर्राफा व्यवसायियों के साथ बैठक की।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि जब से पीएम मोदी ने जरूरत भर का सोना-चांदी खरीदने की अपील की है, तब से सोने-चांदी की बिक्री 50 प्रतिशत कम हो गई है। इससे उन्हें घाटा हो रहा है।

इस पर राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा कि सोने-चांदी पर सरकार ने जो GST बढ़ाया है, उसे लेकर वह संसद में मुद्दा उठाएंगे। बैठक करीब 15 मिनट तक चली। इसके बाद राहुल गांधी रात 8:15 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस चले गए।

03:40 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कल राहुल का विमान पहली बार में लैंड नहीं हो पाया था

लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 मंगलवार दोपहर पहले प्रयास में लैंड नहीं हो पाई। विमान को गो-अराउंड कराना पड़ा। इसी विमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सवार थे।

बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग के बिलकुल करीब था, तभी पायलट को लगा कि विमान सही तरीके से लैंड नहीं कर पा रहा है। ऐसे में उन्होंने लैंडिंग रोक दी और विमान को दोबारा ऊपर ले गए। इससे अचानक यात्रियों को तेज झटका लगा। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए फिर से रनवे की तरफ आकर लैंडिंग की। दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतर गया।

03:36 AM9 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल का 8वां दौरा, 4 महीने पहले भी आए थे

2024 में सांसद बनने के बाद यह राहुल रायबरेली में 8वां दौरा है। इससे पहले वह 19-20 मई को 2 दिन के यूपी दौरे पर आए थे। उन्होंने रायबरेली के बछरावां में सांसद निधि से बने मैरिज हॉल का उद्घाटन किया था।

इस दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था- अब आर्थिक तूफान आने वाला है। पीएम मोदी ने अडाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूटकर गिरेगा।

इसका नुकसान आम जनता को होगा। यूपी की जनता को शॉक लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन की बजाए पीएम कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर मत जाइए, जबकि खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.