सरयू खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही:अयोध्या की सदर, सोहावल और रुदौली तहसील के गांवों में बाढ़ का खतरा


अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गुप्तारघाट पर सरयू का पानी मंदिर से सिर्फ दो सीढ़ी नीचे पहुंच गया है। इससे नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। सदर, सोहावल और रुदौली तहसील के नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने इन इलाकों पर निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी शशांक शेखर त्रिपाठी ने बाढ़ संभावित इलाकों की चौकियों को अलर्ट कर दिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया डीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। सरयू का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी में नौका विहार पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है। नेपाल के पानी और बारिश से बढ़ा जलस्तर डीएम शशांक शेखर त्रिपाठी के मुताबिक, सरयू का जलस्तर नेपाल से आ रहे पानी और लगातार हो रही बारिश के कारण बढ़ा है। फिलहाल किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *