SGPGI Lucknow Pediatric Surgery | Successful Cancer Treatment Update

SGPGI में सफल सर्जरी के बाद दोनों बच्चों के साथ इलाज करने वाली मेडिकल टीम।

SGPGI के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने कैंसर से जूझ रहे दो मासूमों की जटिल सर्जरी कर नया जीवन दिया है। मौजूदा समय में दोनों की स्थिति स्थिर है। वे अच्छी तरह स्वस्थ हो रहे हैं। इनमें ढाई वर्षीय बच्ची गुर्द के कैंसर और चार वर्षीय बच्चा का पैं

.

गंभीर कंडीशन में थे दोनों बच्चे

डॉ.बसंत कुमार के मुताबकि बिहार की चार वर्षीय बच्ची के परिजन पेट में बड़ी गांठ की शिकायत लेकर ओपीडी में आए थे। जांच में उसे विल्म्स ट्यूमर (किडनी का कैंसर) निकला। ट्यूमर मुख्य नस के रास्ते ऊपर चढ़कर सीधे हदय के दाहिने हिस्से तक पहुंच गया था। पीडियाट्रिक सर्जरी, सीटीवीएस और एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने हार्ट-लंग मशीन की मदद से हदय और मुख्य नस से ट्यूमर को सुरक्षित बाहर निकाला। यह छोटे बच्चों में होने वाला एक प्रकार का गुर्दे का कैंसर है। इसे समय पर इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकता है। वहीं, शाहजहांपुर का चार वर्षीय बालक के पैंक्रियाज में बड़ा ट्यूमर था। यह आसपास के अंगों को प्रभावित कर रहा था। डॉक्टरों ने जटिल व्हिपल सर्जरी कर ट्यूमर ग्रसित अंगों को निकालकर पाचन तंत्र को दोबारा बनाया।

इन डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार, डॉ.अंकुर मंडेलिया, डॉ. अंजू वर्मा, डॉ. तरुण कुमार, सीटीवीएस विभाग के डॉ.शांतनु पांडे, डॉ. अरीब खान और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. आशीष कन्नौजिया, डॉ. पल्लव सिंह व डॉ. कोमल पासवान शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *