मथुरा सदर तहसील में दो वकील भिड़े:जमीन विवाद में पहले परिसर में मारपीट, शाम को गांव में डेढ़ घंटे चला हंगामा


मथुरा में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सदर तहसील परिसर में दो वकीलों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। तहसील परिसर में वकीलों के बीच हुई इस मारपीट से लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों, वकीलों और दूसरे लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर देर शाम से वायरल हो रहा है। बताया गया कि जमीन को लेकर दोनों वकीलों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर इसी मामले पर बात करने के लिए दोनों सदर तहसील पहुंचे थे। वहां बातचीत के दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों वकील एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट करने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। तहसील परिसर में झगड़ा शांत होने के बाद भी मामला खत्म नहीं हुआ। शाम को दोनों वकील अपने गांव जाचौंदा में एक बार फिर आमने-सामने आ गए। यहां भी दोनों पक्षों के बीच खूब हंगामा हुआ। बताया गया कि करीब डेढ़ घंटे तक गांव में विवाद चलता रहा। हंगामे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। तहसील और गांव में लगातार हुए झगड़े के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली। देर शाम तक दोनों पक्षों की तरफ से लगाए गए बातों की जांच की जा रही थी। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो और दूसरे सबूतों की भी जानकारी ले रही है। वहीं, तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने बताया कि जमीन से जुड़े विवाद की जांच कराई जाएगी। जमीन का मुआयना कर मामले की सही स्थिति पता की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे एक्शन लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *