गेहूं बेचने से रोकने पर पत्नी-ससुर पर चाकू हमला:कौशांबी में पलटवार में पति घायल, तीनों जिला अस्पताल रेफर


कौशांबी में सोमवार रात शराब के नशे में एक युवक ने पत्नी और ससुर पर हमला कर दिया। घटना में पति-पत्नी और ससुर तीनों घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी करारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव का है। गेहूं बेचने को लेकर हुआ विवाद जमदुआ निवासी रमेश शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। सोमवार शाम वह घर में रखा गेहूं चोरी करके बेचने जा रहा था। उसकी पत्नी शोभा देवी ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रमेश ने शोभा देवी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। बेटी को बचाने पहुंचे ससुर पर चाकू से वार बेटी के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर शोभा देवी के पिता पंचम मौके पर पहुंचे। आरोप है कि रमेश ने पंचम पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद शोभा देवी और पंचम ने भी रमेश पर पलटवार किया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। तीनों जिला अस्पताल रेफर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी करारी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान पंचम पुत्र कल्लू, शोभा देवी पत्नी रमेश सरोज और रमेश पुत्र राजा के रूप में हुई है। तीनों जमदुआ गांव के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *