CCSU Meerut Hosts National Human Rights Training Program

मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) के विधि अध्ययन संस्थान में 9 सितंबर को राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थि

.

विधि अध्ययन संस्थान के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की मानवाधिकार शिक्षा एवं जागरूकता योजना के तहत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्थाओं की कार्यप्रणाली के साथ महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समेत विभिन्न सामाजिक वर्गों के अधिकारों पर जानकारी दी जाएगी।

यूपी में एकमात्र संस्थान का चयन

कार्यक्रम संयोजक आशीष कौशिक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजना के तहत देशभर से केवल 22 संस्थानों का चयन किया गया है। इनमें CCSU के विधि अध्ययन संस्थान को उत्तर प्रदेश के एकमात्र शैक्षणिक संस्थान के रूप में चुना गया है। कार्यक्रम के लिए अब तक 200 से अधिक प्रतिभागी पंजीकरण करा चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के प्रेजेंटिंग ऑफिसर अंजनी अनुज होंगे। उद्घाटन सत्र के बाद चार प्रशिक्षण सत्र होंगे।

चार सत्रों में होगी चर्चा

मानवाधिकार एवं संवैधानिक प्रावधान, भारत के मानवाधिकार संस्थान, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार तथा बंधुआ मजदूरी से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारों से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी विशेष चर्चा होगी।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसा समाज विकसित करना है, जहां नागरिक अपने अधिकारों के साथ दूसरों के अधिकारों के प्रति भी जागरूक और संवेदनशील रहें। इस दौरान डॉ. सुदेशना, डॉ. अपेक्षा चौधरी, डॉ. विकास राठी, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. धनपाल सिंह, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. मीनाक्षी और डॉ. कुसमवती समेत अन्य मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *