युवक से इंस्टाग्राम पर 22 लाख की ठगी:रकम दोगुनी करने का झांसा देकर महिला ने ठगा, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज


हापुड़ के सुल्तानपुर गांव निवासी सऊदी अरब में नौकरी करने वाले एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिए करीब 22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनाली वर्मा नाम की महिला ने युवक को कम समय में निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर युवक ने अलग-अलग किस्तों में करीब 82 हजार सऊदी रियाल यानी लगभग 21 लाख रुपये महिला के बैंक खाते में भेज दिए। इसके अलावा करीब एक लाख रुपये भी ट्रांसफर किए गए। पीड़ित की मां हुस्नारा के मुताबिक, उनका बेटा मोहलसन पिछले चार साल से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी सोनाली वर्मा से बातचीत शुरू हुई थी। 15 जून 2026 को जब मोहलसन घर लौटा, तब उसने परिवार को महिला को पैसे देने की पूरी जानकारी दी। परिवार ने जब महिला से रकम वापस मांगी तो उसने जल्द पैसे लौटाने का भरोसा दिया और इसके बाद करीब 92 हजार रुपये और जमा करवा लिए। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, निवेश के नाम पर भेजे लाखों परिवार के अनुसार, महिला ने युवक को निवेश की रकम कम समय में दोगुनी करने का भरोसा दिया था। इसी झांसे में आकर मोहलसन ने सऊदी अरब से अलग-अलग किस्तों में करीब 82 हजार रियाल उसके बैंक खाते में भेजे। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 21 लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद करीब एक लाख रुपये और ट्रांसफर किए गए। रकम वापस मांगी तो 92 हजार और जमा करवाए जब युवक घर लौटा और परिवार को ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने महिला से पैसे वापस करने को कहा। आरोप है कि महिला ने जल्द रकम लौटाने का भरोसा देकर परिवार से करीब 92 हजार रुपये और जमा करवा लिए। इसके बाद भी रकम वापस नहीं की गई। घर बुलाकर फोटो खींचने और धमकी देने का आरोप परिवार का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर महिला ने युवक को अपने घर बुलाया। वहां उसकी तस्वीरें खींचीं और गाली-गलौज की। परिवार के मुताबिक, महिला ने पैसे मांगने पर युवक और उसके परिजनों को जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पुलिस से कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट पहुंचा परिवार परिवार ने मामले में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपी महिला सोनाली वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक खातों में हुए लेनदेन, कॉल डिटेल और इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया चैट की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *