![]()
कन्नौज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (बिनोद दीक्षित अस्पताल) का रविवार दोपहर करीब ढाई बजे डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अचानक निरीक्षण किया। महिला प्रसव केंद्र में गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल की दीवारों पर सीलन और खिड़कियों में घास-फूस उगी मिली। डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रसव केंद्र में मिली गंदगी निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले महिला प्रसव केंद्र के वार्ड का जायजा लिया। यहां बेडशीट गंदी मिली। कक्ष के बाहर खिड़कियों में घास-फूस और गंदगी भी दिखाई दी। दीवारों पर सीलन देखकर डीएम ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड और पुरुष वार्ड का भी निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर जानी सुविधाएं डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की। उन्होंने इलाज, दवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारी तय ड्रेस कोड में नहीं मिले। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में प्रत्येक डॉक्टर और कर्मचारी के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। सभी कर्मचारी तय वर्दी में ही ड्यूटी करें, ताकि मरीज और तीमारदार उन्हें आसानी से पहचान सकें और अपनी समस्या बता सकें। तय समय पर ड्यूटी पर रहें कर्मचारी डीएम ने निर्देश दिया कि अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारी निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहें। ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। प्रशिक्षु फार्मासिस्ट के लिए ड्रेस और ID अनिवार्य डीएम ने स्पष्ट किया कि कोई भी प्रशिक्षु फार्मासिस्ट बिना निर्धारित ड्रेस और वैध पहचान पत्र के वार्ड में प्रवेश नहीं करेगा। ड्यूटी के दौरान प्रशिक्षु फार्मासिस्ट के लिए ड्रेस के साथ आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा समेत अन्य डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे।
Source link
कन्नौज के अस्पताल में गंदगी देख डीएम नाराज:प्रसव केंद्र में गंदी बेडशीट, डॉक्टर-कर्मचारियों को ड्रेस कोड का पालन कराने के निर्देश