3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के ईस्ट दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज-3 में एक व्यक्ति की लाठी और रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
यह इलाका न्यू अशोक नगर थाने के तहत आता है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना के वक्त पास में एक बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। गार्ड ने बताया कि, दो आरोपी आए थे। उन्होंने पहले झगड़ा किया मैंने बचाने की कोशिश की तो मुझे भी धमकी दी।
घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें…

आरोपियों ने शख्स को फुटपाथ किनारे लाठी -डंडों से पीटा। सड़क पर खून भी फैल गया।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए।
दिल्ली में मर्डर की पिछली घटनाएं…
21 अगस्त: पति को भाइयों से पिटवाया, CCTV बंद कराए; इंजीनियर की मौत

दिल्ली के निहाल विहार में 31 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पिटाई से मौत हो गई थी। 21 अगस्त को घटना से पहले विनय की पत्नी रेखा ने घर के अंदर लगा CCTV कैमरा बंद कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद रेखा के भाई और भाभी घर पहुंचे और विनय के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल विनय ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…
