लखनऊ में लगातार दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, भजन-कीर्तन हुए और झांकियां भी निकलीं


लखनऊ के महबुल्लापुर में मारुति नंदन श्री कृष्ण लीला मैदान ट्रस्ट की ओर से लगातार दूसरे दिन शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मैदान में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान के जयकारे लगाए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। जन्म के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। साथ ही प्रेम, शांति और धर्म की स्थापना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी है। ट्रस्ट की ओर से हर साल श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी, उपाध्यक्ष अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन प्रचार मंत्री विपिन गुप्ता, राजू पांडे, दयाराम रावत, राजू सोनी, सुरेश यादव, संतोष तिवारी, अमन मिश्रा, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्त और ट्रस्ट परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *