कानपुर सेंट्रल पहुंचे डीआरएम:स्टेशन का निरीक्षण जलभराव, निर्माण कार्य और शेड मरम्मत पर दिए निर्देश


कानपुर में उत्तर मध्य प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल शनिवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने सबसे पहले स्टेशन की सिटी साइड का निरीक्षण किया, जहां बारिश के चलते जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम ने प्लेटफॉर्म, सिटी साइड और सिटी साइड पर बन रहे मेट्रो स्टेशन से जुड़े कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं, रेलवे के सीपीसी माल गोदाम में जलभराव और क्षतिग्रस्त शेड की समस्या को लेकर भी डीआरएम ने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलनिकासी व्यवस्था बेहतर करने और शेड की मरम्मत कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कानपुर सेंट्रल स्टेशन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त समेत कमर्शियल स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण पूरा करने के बाद डीआरएम रजनीश अग्रवाल अपने विशेष वैगन से पनकी धाम स्टेशन के लिए रवाना हो गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *