बिजनौर में टहलने निकले यादव महासभा जिलाध्यक्ष की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; सपा नेता भी थे ओमप्रकाश यादव


बिजनौर को नूरपुर क्षेत्र के ग्राम धमरौली में सुबह टहलने निकले बिजनौर जनपद के यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मृतक ओमप्रकाश यादव (65) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव अपने पास लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओमप्रकाश यादव शनिवार सुबह अपने घर से टहलने निकले थे। नूरपुर-बिजनौर स्टेट हाईवे पर ईदगाह के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने पास लिया। परिजनों को खबर दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ओमप्रकाश यादव वरिष्ठ सपा नेता भी थे और बिजनौर जनपद के यादव महासभा के जिलाध्यक्ष थे। उनकी मौत की खबर से इलाके में दुख का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद शव करीब दो बजे उनके घर पहुंचेगा। परिजनों को सांत्वना देने के लिए राजनीतिक और सामाजिक लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ओमप्रकाश यादव अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने यादव समाज में हुए कई विवादों को अपने अच्छे व्यवहार से सुलझाया था। उनकी मौत को यादव समाज और सपा के लिए एक नुकसान माना जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *