आगरा में 5 सितंबर को बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल, भारी बारिश के अलर्ट के चलते डीएम ने दिए आदेश आगरा में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश आगरा में भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल न
.

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।