गिलेस्पी बोले-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसे फैसले बदल रहा, जैसे पैंट:पूर्व कोच ने कहा- सलमान कैप्टन थे, अब बाहर; खिलाड़ियों में डर दिख रहा


पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम के खिलाड़ियों के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के फैसलों के कारण खिलाड़ी डर के माहौल में खेलते दिख रहे हैं। गिलेस्पी ने कहा- ‘पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया। टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चयनकर्ता रोज पैंट बदलने की तरह अपने फैसले बदल रहे हैं।’ पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच हारने के बाद 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। इनमें पहले मैच के कप्तान सलमान आगा भी शामिल थे। हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल भी हटा दिए गए। उनकी जगह व्हाइट-बॉल टीम के कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को शामिल किया गया है। गिलेस्पी बोले- खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा गिलेस्पी ने कहा- ‘मुझे खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा है। यह इन खिलाड़ियों की रोजी-रोटी है। बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि वे डर के माहौल में खेल रहे हैं।’ उन्होंने सलमान अली आगा का उदाहरण देते हुए कहा- ‘सलमान पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी करते हैं। इसके बाद दूसरे टेस्ट में टीम से बाहर हो जाते हैं और तीसरे टेस्ट से पहले घर भेज दिए जाते हैं। यह कैसे काम करता है?’ गिलेस्पी ने कहा कि मैनेजमेंट के फैसलें टीम को मैदान पर स्थिरता हासिल करने से रोक रहे हैं। उनके मुताबिक- ‘अगर आप मैदान पर स्थिरता चाहते हैं तो मैदान के बाहर भी स्थिरता होनी चाहिए। यह बोर्ड, सिलेक्शन और कोचिंग के लेवर पर भी जरूरी है।’ आकिब जावेद ने गिलेस्पी के स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया था पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने टीम के खराब प्रदर्शन के लिए गिलेस्पी की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया। जवाब में गिलेस्पी ने कहा- आकिब जावेद के नेतृत्व में सिलेक्टर्स रोज पैंट बदलने की तरह अपने फैसले बदलते हैं।’ उन्होंने बताया कि कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर होने की जानकारी मीडिया, उनके दोस्तों और परिवार ने दी। गिलेस्पी की कोचिंग में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी, जो अगस्त 2024 से खेली गई 8 टेस्ट सीरीज में इकलौती सीरीज जीत है। टीम ने पिछले 3 सालों में 6 टेस्ट कोच बदल दिए हैं। रिजवान, इमाम, सलमान सहित 7 खिलाड़ी बाहर इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे है। लॉर्ड्स में 194 रन से हार के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले सोमवार को सात खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया। टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, अली उस्मान, आमेर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं। 5 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका, सईम-फजल की वापसी टेस्ट टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं। इनके अलावा सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल भी टेस्ट टीम से जुड़ेंगे। व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को टेस्ट कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। ——————————— पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया:टेस्ट टीम में बदलाव के अगले दिन फैसला पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद भी छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *