![]()
लखनऊ में भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने केंद्र सरकार से सवर्ण आयोग के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि सवर्णों के अधिकारों और उनकी आवाज को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सवर्ण आयोग के गठन से इस वर्ग की समस्याओं और मांगों को उचित मंच पर सुना जा सकेगा तथा उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश में अन्य वर्गों के लिए विभिन्न आयोग गठित किए गए हैं, इसलिए सवर्णों को भी समान अधिकार और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
Source link
लखनऊ में युवा संगठन की बैठक:सुधाकर मिश्रा ने केंद्र सरकार से सवर्ण आयोग के गठन की मांग की